सतीशचंद्र महाविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को बिजली के लिए सवरू बांध में सड़क जाम और रोडवेज बस फूंकने के मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे नाराज छात्रों ने रविवार को एसएसी कालेज चौराहे के पास प्रशासन का पुतला फूंका। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रनेता विशाल पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन तमाम फर्जी मुकदमा लादकर छात्रनेताओं को प्रताड़ित कर रही है।
कहा कि एक ओर बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। वहंी दूसरी ओर जिला प्रशासन ध्यान न देकर बिजली के लिए लड़ रहे छात्रनेताओं पर ही फर्जी मुकदमा लादकर जेल भेजा जा रहा है। छात्रनेता जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि आशुतोष पांडेय जन समस्याओं एवं छात्रों के लिए हमेशा लड़ते रहते हैं। जिससे जिला प्रशासन खार खाए हुए हैं।
कहा कि यदि तत्काल आशुतोष पांडेय को रिहा नहीं किया गया, तो यह आंदोलन वृहद रूप ले लेगा। छात्रों ने एक स्वर से कहा कि जिला प्रशासन यदि छात्रनेता को रिहा नहीं करता है, तो पूर्वांचल छात्रसंघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्र सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर संदीप मिश्र सोनू, रमेश गिरि, मनीष तिवारी, अमन चौधरी, रविशंकर लड्डू, अजीत गुप्ता, राहुल गुप्ता, गिल्लू, दीपक राजभर, रितेश ठाकुर, शहनावाज हुसैन, चंदन विश्वकर्मा, विकास सोनी, दीपू सिंह, सिब्बू गोंड आदि रहे।