राजा सूरथ सुरहा विकास सेवा समिति की ओर से शनिवार को जन नायक स्व. शारदानंद अंचल की 69वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश यादव ने कहा कि शिक्षित नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण होगा।
कहा कि महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। आज आवश्यकता है कि नारी की सामाजिक स्थिति सुधारकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। यह महिला सशक्तिकरण का केंद्र क्षेत्र की किशोरियों को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का काम कर रहा है। जो कि सराहनीय है।
अंत में उन्होंने समिति को स्व. शारदानंद अंचल की जयंती पर पांच सिलाई मशीन प्रदान किया। इस अवसर पर शहनाई महिला सशक्तिकरण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहीं किशोरियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर यदुनंदन प्रजापति, अवधेश भारती, रामलखन यादव, संजय सिंह, भरत शर्मा, सोनू वर्मा, छितेश्वर यादव, अर्जुन बिंद, देवी लाल आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता शिक्षक अवधेश भारती और संचालन छात्रनेता चंदन यादव ने किया। आगंतुकों के प्रति श्याम प्रकाश शर्मा ने आभार प्रकट किया।