फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की समस्याओं को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
गांव की समस्याओं को लेकर सीताकुंड ढाले पर धरना दे रहे पूर्व प्रधान विनोद चौबे साथ में अन्य ग्रामी - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
हल्दी। बेलहरी विकास खंड के चैनछपरा निवासी पूर्व प्रधान विनोद कुमार चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर बुधवार को सीताकुंड ढाले पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गांव में जर्जर प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का मरम्मत, चैनछपरा में बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र (एएनएम सेंटर) को चालू करने तथा डॉक्टरों व नर्सो की व्यवस्था, बिजली के जर्जर तार को बदलने, गांव में स्थित पानी टंकी से पानी की सप्लाई व उसके जर्जर पाइप बदलने की मांग किया। देर शाम तक कोई अधिकारी धरना स्थल नहीं पहुंचा। इस मौके पर राधेश्याम चौबे, विजय शंकर चौबे, लालू चौबे, सोनू चौबे, विकाश चौबे, प्रकाश चौबे, राहुल गुप्ता, अवनीश गुप्ता सहित कई क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें