इंदरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावली में नाम शामिल कराने वाले शिक्षकों की पात्रता की जांच को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बाबा सैय्यद उमावि सिकरिया के प्रबंधक को तलब किया है। डीआईओएस ने निर्देश दिया है कि विद्यालय के प्रबंधक , प्रधानाचार्य अपने विद्यालय से संबंधित निम्न अभिलेखों के साथ 21 अक्तूबर को कार्यालय में कागजात के साथ उपस्थित हों। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि प्रकरण विधान परिषद निर्वाचन से संबंधित है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि लापरवाही बरती जाती है तो समस्त उत्तरदायित्व स्वयं प्रबंधक व प्रधानाचार्य का होगा।