फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में चले ईंट-पत्थर

Mon, 13 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के वायना हैदरचक में रविवार दोपहर रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पक्की दीवार और एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। घर में घुसकर सामानों को भी तोड़ने का आरोप है। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और एसओ ने स्थिति को संभाला। एक पक्ष की तहरीर पर

पुलिस ने 10 नामजद सहित डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हैदरचक गांव में करीब एक माह से दलितों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।

रविवार सुबह विवाद शुरू हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को समझाबुझाकर शांत करा दिया। दोपहर बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में एक बार फिर मारपीट शुरू हो गई
विज्ञापन


लेकिन एक पक्ष ने एकजुट होकर मदन सिंह, मुन्ना सिंह और शिवजी सिंह के घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। मदन सिंह की ईंट की पक्की दीवार को भी तोड़ दिया गया और दरवाजे पर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

मदन सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किया गया। इस घटना में मदन सिंह के परिवार की तीन महिलाएं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर सदर एसडीएम बच्चा लाल मौर्य, सीओ पीयूष कुमार सिंह,

एसओ श्यामजी यादव, चितबड़ागांव थानाध्यक्ष जेबी सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मदन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संजय राम, नत्थू, कैलाश, दयाचंद, विनोद, अक्षयलाल, विमेलश राम सहित 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मौके से आठ आरोपियों को भी दबोच लिया। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। इस बाबत फेफना एसओ श्यामजी यादव ने बताया कि मारपीट के साथ ही लोक व्यवस्था भंग करने के आरोप में 10 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें