शक्तिस्थल स्कूल चंद्रशेखर नगर के प्रांगण में मौसम और जलवायु को समझना विषयक नोडल स्तरीय/ ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें पांच टीमें चयनित की गई।
इस दौरान चयनित टीमों में वरिष्ठ वर्ग में अजीत खरवार, अमित कुमार, आयुष वर्मा ने शीर्षक मिट्टी के जीव जंतुओं पर मौसम का प्रभाव प्रोजेक्ट वर्क, लाग बुक एवं पोस्टर प्रस्तुत किया।
जबकि कनिष्ठ वर्ग में गीतांजलि सिन्हा, स्नेहा शर्मा, शालू सिंह, सत्या सिंह, गीतांजलि सिंह द्वितीय ने शीर्षक वर्षा जल संरक्षण एवं पुन: उपयोग विषय पर प्रोजेक्ट वर्क, लाग बुक एवं पोस्टर प्रस्तुत किया।
शिवांगी त्रिपाठी, शिवम, साक्षी सिंह, खुशी राय ने मानवीय गतिविधियों के कारण जल संग्रहण क्षेत्रों में होने वाले परिवर्तन का अध्ययन, स्थानीय मौसम एवं जलवायु का प्रभाव का अध्ययन विषय पर प्रोजेक्ट, लाग बुक एवं पोस्टर प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार चंद्रप्रकाश राठौर, आकाश कुमार, आदित्य ने शीर्षक मोटरयान की जगह साइकल की उपयोग से कार्बन पदचिंह्न में कमी पर पोस्टर लाग बुक एवं प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार पिंकी, नेहा यादव, रोहित राय ने मानसून के देर से आने का फसल पर प्रभाव विषयक प्रोजेक्ट, लाग बुक, एवं पोस्टर प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने प्रोजेक्टों में जलवायु परिवर्तन के कारको और उससे पडने वाले प्रभावों को पोस्टर ने बखूबी दर्शाया था।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रस्तुत किया। बताया कि ब्लाक स्तर पर विजेता टीमों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 28 अक्तूबर को शामिल किया जाएगा।