फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी 1255 आवास अधूरे, अब विभाग कराएगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वर्ष 2021-22 में आवंटित पीएम आवास पूर्ण नहीं हो सके हैं। अभी भी 1255 लाभार्थियों का आवास अधूरा है। इसे लेकर कवायद तेज हो गई है। पहली किस्त लेने के बावजूद कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभार्थियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर धन की रिकवरी होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में पीएम आवास का लक्ष्य देर से मिलने के कारण आवंटन का कार्य भी विलंब से हुआ। कुल 8635 लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया गया लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने के दो सप्ताह बाद भी 1255 आवास अधूरा है। अधिकारियों की माने तो आवंटन के सापेक्ष 7380 आवास पूरे हो चुके हैं और शेष 1255 आवास अभी अधूरे हैं। इसके अलावा, हालांकि भवन सामग्रियों की महंगाई के कारण लाभार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में शासन की ओर से 60 पीएम आवास निर्माण के लिए अतिरिक्त लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है। इसके आवंटन की भी प्रक्रिया चल रही है। इस तरह वर्ष 2021-22 के कुल 1315 आवास अभी बनने हैं। अब अधिकारियों ने पूर्व के आवंटित आवासों का सत्यापन कराने की तैयारी की है। अधिकारियों की मानें तो अधूरा आवास के अधिकांश लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी है लेकिन दूसरी किस्त की मांग नहीं हुई है। ऐसे में सत्यापन में अगर कोई आवास का कार्य शुरू नहीं होगा तो संबंधित लाभार्थी को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद जारी धन की रिकवरी होगी।
बीते वित्तीय वर्ष के 60 पीएम आवास के आवंटन की प्रक्रिया शुरू है। पूर्व के आवंटित आवासों के सापेक्ष अधूरे आवास का सत्यापन करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया है। आवास निर्माण शुरू न मिलने पर नोटिस जारी किया जाएगा। - डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें