फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति लगाई संत रविदास की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में अराजकतत्वों बृहस्पतिवार की रात बिना अनुमति संत रविदास की ढाई फीट की प्रतिमा लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा थाने ले गई है। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 12 बजे के बाद अराजकतत्वों ने ग्राम समाज की जमीन में संत रविदास की प्रतिमा लगा दी। उस जमीन से लोगों का पानी निकलता है। जहां प्रतिमा लगाई गई थी उसके बगल में ही काश्तकारों की भूमि है। शुक्रवार को सुबह काश्तकार इसका विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह प्रतिमा उखड़वाया और थाना ले गए। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। चबूतरे में लगीं ईंटों को भी हटवा दिया गया। घटना में शामिल संदिग्ध तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने हरेंद्र राम, रमाशंकर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आठ लोगों को पाबंद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा को थाने लाया गया है, शांति व्यवस्था कायम की गई है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। तनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष ने गांव में एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें