सीयर विकास खंड में ग्राम सचिवालय का लोकार्पण करते अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसा
- फोटो : poni news
बेल्थरारोड। विकास खंड सीयर की ग्रामसभा बिठूआ में नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने किया।
राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार अनेक योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। ग्राम प्रधान रेखा गांधी ने कहा कि गांव में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, सीसी रोड, सोलर लाइट और पेयजल के लिए आरओ आदि कार्य कराए गए हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा, विधायक हंसू राम, नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सभासद राममनोहर गांधी, प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी गांधी, सभासद नैय्यर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर बिरहा कलाकारों ने गीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।