नगरा। क्षेत्र के तियराहैदरपुर गांव निवासी सेना में कार्यरत 31 वर्षीय जवान सत्येंद्र कुमार यादव की शनिवार की सुबह भागलपुर देवरिया मार्ग के मईल के समीप ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई।
तियरा हैदरपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार यादव एसएसबी गोरखपुर में कार्यरत थे। वह छुट्टी लेकर शनिवार को बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। इसी बीच मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर-देवरिया मार्ग पर बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। दुर्घटना में सेना के जवान सत्येंद्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को पुलिस ने दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन देवरिया के निकल गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर मिलते ही नगरा में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी रमिता यादव का बुरा हाल था। सत्येंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। दो बच्चे है। बड़ी पुत्री चार वर्षीय सृष्टि और दो वर्षीय रुद्रांश है।