फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: थानों की लाइव निगरानी करेंगे एसपी कैंप कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि जिले में अपराध और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। संगठित अपराध, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों की त्वरित और न्यायोचित सुनवाई करना भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसुनवाई में पारदर्शिता लाने की अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि अपराध और माफिया पर जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा व त्वरित जनसुनवाई प्राथमिकता में शामिल है।
पुलिस व्यवस्था में निगरानी को मजबूत करने के लिए एसपी ने कैंप कार्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित करने की जानकारी दी। इसके माध्यम से जिले के सभी थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज देखी जा सकेगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई कैमरा खराब है तो इसकी सूचना तत्काल प्रतिसार निरीक्षक को देकर मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

किसी भी स्थिति में सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं रहना चाहिए। एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में होने वाली घटनाओं के संबंध में वीडियो बाइट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें