खेल निदेशालय ने सोमवार को वीर लोरिक स्टेडियम में अखिल भारतीय प्राइजमनी फुटबाल प्रतियोगिता 2016 का आयोजन हुआ।
इसका शुभारंभ डीएम ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर और फुटबाल को किक मारकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाडि़यों सहित अन्य लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ भी दिलाई। उद्घाटन के अवसर पर स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी भी हुई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केपी सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह, उप्र फुटबाल संघ के अवैतनिक सचिव मो. शमसुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस दौरान पहली पाली में यूपी कम्बाइंड हॉस्टल और बिहार इलेवन के बीच मैच हुआ जिसमें 5-3 से यूपी कम्बाइंड जीता और दूसरा मैच 39 जीटीसी कैंट वाराणसी और उत्तराखंड इलेवन के बीच मैच हुआ इसमें 4-3 से उत्तराखंड इलेवन जीत गया।