जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में सोहांव विकास खंड के नरही स्थित खेल मैदा?
- फोटो : BALLIA
नरहीं। गांवों के खिलाड़ियों को निखारने और उन्हें उचित मंच देने के प्रति सरकार संकल्पित है। इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ये बातें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित जनपदीय ग्रामीण बालक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद कहीं। उन्होंने प्रदेश की सरकार ग्रामीण स्तर पर गठित युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों को खेल उपकरण दिए।
प्रतियोगिता के दौरान महिला वर्ग वॉलीबाल के फाइनल में मुरलीछपरा की टीम विजेता रही। एथलेटिक्स में 100 मीटर महिला में मुरलीछपरा की काजल प्रथम, सोहांव की निशा पाल द्वितीय एवं नवानगर की साधना तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर पुरुष वर्ग में रसड़ा के हिमांशु प्रथम, पन्दह के सत्यप्रकाश द्वितीय एवं सोहांव के श्रीकेश तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर पुरुष वर्ग में सोहांव के शशिकांत यादव प्रथम, रसड़ा के विजेंद्र द्वितीय व हनुमानगंज के निशांत गिरी तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर महिला वर्ग में काजल रजत प्रथम, अंकिता सिंह द्वितीय व अमृता यादव ने तृतीय स्थान अर्जित किया। महिला वर्ग के गोला प्रक्षेपण में नवानगर की अनीता राजभर प्रथम, नवानगर की साधना द्वितीय व गोल्डी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों की लंबी कूद में रसड़ा के विपिन यादव प्रथम, चिलकहर के अर्जुन द्वितीय एवं विजेन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की लंबी कूद में साधना प्रथम, गोल्डी द्वितीय एवं श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं । इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत बैज अलंकरण से जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव एवं पुष्पगुच्छ देकर क्रीड़ा अधिकारी बलिया डॉ. अतुल सिन्हा ने किया। निर्णायक की भूमिका अक्षय कुमार राय, कृष्णानंद उपाध्याय, अरविंद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनय राय, अनूप कुमार राय, चंद्रभानु सिंह, पंकज द्विवेदी, दयाशंकर उपाध्याय, अखिलेश राय, सत्यप्रकाश राय, अशोक यादव, अरविंद कुशवाहा, मोहम्मद इरफान, कमल शशिकांत राय ने निभाई। संचालन नीरज राय ने किया।