फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Thu, 04 Feb 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजर सिंह जनता जूनियर हाईस्कूल मधुबनी के मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान प्रेमशंकर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दौड़, वालीबॉल और कुश्ती में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान तरूण सिंह, द्वितीय स्थान सिद्धार्थ सिंह, तृतीय स्थान संतोष सिंह रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर देवव्रत, द्वितीय संतोष सिंह और तृतीय स्थान पर आशुतोष सिंह रहे।

800 मीटर में प्रथम धर्मेंद्र सिंह, द्वितीय तेजन यादव, तृतीय स्थान पर राजा गुप्ता रहे। 1500 मीटर में प्रथम रिजवान, द्वितीय रमेश कुमार यादव और तृतीय स्थान पर धर्मेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन


वहीं वाॅलीबाल में प्रथम और द्वितीय मधुबनी रहा। कबड्डी में प्रथम करमानपुर और द्वितीय मधुबनी रहा। गोला फेंक में प्रथम अंकित सिंह और द्वितीय देवव्रत सिंह और तृतीय स्थान पर आनंद सिंह रहे।

डिस्क थ्रो में प्रथम कन्हैया सिंह, द्वितीय संजीव सिंह, और तृतीय स्थान पर प्रदीप राठौर रहे। कुश्ती   में प्रथम अभिनव प्रताप सिंह, द्वितीय विक्की सिंह, ऊंची कूद में रमेश यादव प्रथम और द्वितीय नागेेंद्र प्रसाद रहे।

लंबी कूद में प्रथम अभिषेक सिंह और द्वितीय स्थान पर आशीष सिंह रहे। खेल अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पूर्व प्रधान प्रेमशंकर सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर जुम्मादीन, शत्रुधभन प्रसाद, लक्ष्मण शाह, कृष्णा सिंह, रवि सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें