बलिया। जनपद समेत पूर्वांचल के नौनिहालों को खेल का हुनर सिखाने के उद्देश्य से पूर गांव में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉलेज की बाउंड्रीवॉल अब बन कर तैयार हो गई है, जिसके निर्माण में करीब 8.81 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि यहां बनने वाले स्पोर्ट्स कॉलेज के भवनों का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जाना है। हालांकि इसकी डीपीआर अभी शासन को नहीं भेजी गई है। बिल्डिंग तैयार करने व खेल के पाठ्यक्रम निर्धारित करने के लिये गोरखपुर, आजमगढ़ व बलिया के अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने बिल्डिंग निर्माण के लिए डिजाइन तैयार करने के लिए राजकीय निर्माण निगम को प्रस्ताव दिया है। डिजाइन तैयार होते ही डीपीआर के लिए शासन को भेजा जाएगा। बता दें कि वर्ष 2017 में प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। लेकिन जमीन के विवाद के कारण निर्माण कार्य में काफी बाधाएं आई। बावजूद इसके वर्तमान सरकार ने जमीन अधिग्रहण करते हुए काम शुरू करा दिया।