नगर के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कराटे एसोसिएशन उप्र के महासचिव यशप?
- फोटो : BALLIA
बलिया। कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने कहा कि जिले में कराटे से जुड़े खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आनलाइन प्रतियोगिता कराई जाएगी। ताकि इस खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को आगे लाया जा सकें। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला कराटे संघ के तत्कालीन सचिव द्वारा खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार और धन उगाही करते हुए अभिभावकों और खिलाड़ियों को गुमराह किया जाता था। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के नाम पर अमान्य प्रमाण पत्र भी बांटे गए। जिले के खिलाड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर ही कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा जिला संघ की सदस्यता समाप्त कर दी गई तथा कराटे एसोसिएशन आफ बलिया का गठन कर बाल कृष्ण मूर्ति अध्यक्ष एवं सुमित झा सचिव के नेतृत्व में संबद्धता प्रदान की गई है। उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। कहा कि भविष्य में किसी भी कराटे खिलाड़ी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। जानकारी देते हुए बताया कि खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी की प्रयासों से बलिया स्टेडियम में कराटे कोच की नियुक्ति सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने अपील किया कि पूर्व जिला संघ के पदाधिकारी भी नये संघ के साथ आकर कराटे के विकास में सहयोग करें। प्रेस वार्ता के दौरान कराटे एसोसिएशन आफ यूपी के उपाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन आफ बलिया के अध्यक्ष बालकृष्णमूर्ति, सचिव सुमित झा के अलावा नकुल रावत, कमलेश आदि रहें।