वार्डेन प्रीति मिश्रा और बलिया के नरही थाना क्षेत्र के बृजमोहन का डेरा डेलसी पाह निवासी शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव पर स्नेहा ने सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप लगाया। स्नेहा के लोअर से बरामद सुसाइड नोट के बाद पिता तारकेश्वर ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
शिक्षक ने कहा, अनुशासन में रखने के लिए स्नेहा को डांटा था
नगवा चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी की पूछताछ में आरोपी ट्यूशन शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि उसे नहीं पता था कि स्नेहा इतना बड़ा कदम उठा लेगी। ज्ञानदीप एकेडमी में छह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता हूं। स्नेहा भी पढ़ती थी। बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए वार्डेन मैम और हम सभी शिक्षक समझाते और डांटते थे। गंदे कपड़े पहनने पर भी स्नेहा को डांटा था। मुझे नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी।
छात्रा की मौत मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स्नेहा के अंतिम संस्कार के बाद परिजन अपने गांव बिहार लौट गए। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। - गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर