फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीढ़ और पैर की हड्डी टूटी: चार मंजिल की ऊंचाई से कमर के बल गिरी थी स्नेहा, वार्डेन व ट्यूशन टीचर अरेस्ट; जेल

Sat, 21 Nov 2026 05:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में चार मंजिला इमारत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा स्नेहा की रीढ़ और बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वार्डेन और ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। छात्रा का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानदीप एकेडमी की छात्रा स्नेहा मिश्रा की चार मंजिला भवन से गिरने पर रीढ़ की हड्डी और बाएं पैर तीन जगह से टूट गए थे। सिर और हाथ में भी चोटें आई थीं। पीठ के बल छात्रा गिरी तो फिर उठ नहीं पाई। सांस चलने तक लोगों ने उठाया, लेकिन तब तक उसने प्राण त्याग दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्नेहा का विसरा सुरक्षित रखा गया है। 

विज्ञापन


खुदकुशी के आरोपी ट्यूशन शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव और हॉस्टल की वार्डेन प्रीति मिश्रा को लंका पुलिस ने शुक्रवार को लंका से गिरफ्तार किया। सीजेएम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हरिश्चंद्र घाट पर स्नेहा का अंतिम संस्कार कर दिया। लंका पुलिस दूसरे दिन भी हास्टल पहुंची और छानबीन की।

बिहार गोपालगंज के गोपालपुर, बैजलहा गांव निवासी तारकेश्वर मिश्रा की बेटी स्नेहा मिश्रा (12) लंका थाना क्षेत्र के शिवप्रसाद कॉलोनी के ज्ञानदीप एकेडमी में 7वीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह स्नेहा ने हॉस्टल की चौथी मंजिल की छत से कूदकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

वार्डेन प्रीति मिश्रा और बलिया के नरही थाना क्षेत्र के बृजमोहन का डेरा डेलसी पाह निवासी शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव पर स्नेहा ने सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप लगाया। स्नेहा के लोअर से बरामद सुसाइड नोट के बाद पिता तारकेश्वर ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

शिक्षक ने कहा, अनुशासन में रखने के लिए स्नेहा को डांटा था
नगवा चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी की पूछताछ में आरोपी ट्यूशन शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि उसे नहीं पता था कि स्नेहा इतना बड़ा कदम उठा लेगी। ज्ञानदीप एकेडमी में छह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता हूं। स्नेहा भी पढ़ती थी। बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए वार्डेन मैम और हम सभी शिक्षक समझाते और डांटते थे। गंदे कपड़े पहनने पर भी स्नेहा को डांटा था। मुझे नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी।
विज्ञापन

छात्रा की मौत मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स्नेहा के अंतिम संस्कार के बाद परिजन अपने गांव बिहार लौट गए। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। - गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें