फेफना इंदरा रेलखंड पर हुए विद्युतीकरण का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ साथ में डीआरए?
- फोटो : BALLIA
फेफना। स्थानीय जंक्शन से इंदारा तक रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान और मंडल रेल प्रबंधक वीके पंजियार की उपस्थिति में स्पीड ट्रायल किया गया। इस दौरान सीआरएस मो. खान ने स्टेशन का भी निरीक्षण किया तथा तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके अलावा, विद्युत धारा से आग लगने जैसी विषम परिस्थिति का सामना करने और आग पर काबू पाने की तकनीकी जानकारी भी दी। डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि ट्रायल के बाद इलेक्ट्रिक लोको लगाई जाएगी। इस मौके पर सीएओ आरके यादव और निर्माण संगठन गोरखपुर के प्रमुख विभागाध्यक्ष और मंडलीय अधिकारी आदि रहे।