फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नानार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन व बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेले पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे व रोडवेज विभाग विशेष ट्रेनों व बसों का संचालन करेगा। आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तट पर डुबकी लगाने आएंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए दोनों विभाग तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि दो दिन बलिया से गुजरने वाली करीब छह जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का सभी स्टेशनों पर ठहराव के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इसके अलावा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खुलेंगे। महुआ मोड़ परिसर स्थित टिकट काउंटर भी चालू होगा।
सुरक्षा को लेकर मंडल से अतिरिक्त महिला व पुरुष फोर्स आएगी। स्टेशन परिसर की सुरक्षा व यात्रियों की गतिविधि के लिए हाई क्वालिटी के सीसी कैमरे लगेंगे। करीब सात हजार से ऊपर लोग यहां से प्रतिदिन यात्रा करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद महर्षि भृगु के मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। ददरी मेला का लुत्फ उठाने के बाद अपने गंतव्य को रवाना होते हैं।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 100 बसों का संचालन 25 नवम्बर से चार दिन तक लगातार करेगा। रोडवेज ने यह व्यवस्था जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी राज्य बिहार से कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने व ददरी मेला घूमने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए किया है। तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इन बसों को सिकंदरपुर, नगरा, बिल्थरारोड, गड़वार रोड पर, जहां तक सड़कों का आवागमन है, उस गांव तक चलाया जाएगा। वहीं पड़ोसी जिला मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, देवरिया की बसें भी श्रद्धालुओं को बलिया पहुंचायेंगी। लेखाकार मनोज पांडेय ने बताया कि यदि यात्रियों की भीड़ अधिक होती दिखेगी तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बलिया डिपो की 29 बसें स्नान के दिन विशेष रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें