समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के पहली बार बलिया आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो के फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले कोटवा नारायणपुर गांव स्थित मुक्तिनाथ बाबा के स्थान पर शीश नवाकर मंगला भवानी का आशीर्वाद लिया। कोटवा नारायणपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से संजय, शिवमंदिर, परशुराम यादव, दिनेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं उजियार में कामता राय ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। भरौली में संजय भारती, भृगुनाथ यादव, प्रभुदयाल निषाद, रियाजुद्दीन अंसारी, गोविंद चौधरी, प्रदीप यादव, जावेद अंसारी तथा निखिलचन्द राय के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ नए अध्यक्ष का स्वागत किया।
काफिला का सुरहीं लक्ष्मणपुर में पूर्व प्रमुख वंशीधर यादव, सर्वदेव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद बिलरिया में जनार्दन यादव, तेजबहादुर वर्मा, चन्द्रमा यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। रामपुर चीट में प्रखर समाजवादी नेता स्व. शारदानन्द अंचल की प्रतिमा पर माला पहनाकर आशीर्वाद लिया।
चितबड़ागांव तिराहे पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चित्तू पाण्डेय चौराहे पर जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका के सभासदों ने नवनियुक्त संग्राम का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कार्यालय तक पैदल ही गये।
इस मौके पर स्वागत करने वालों में राजमंगल यादव, मनोरमा सिंह, मनोज सिंह, ब्यासजी गोंड, भीम चौधरी, नीरज सिंह, अमित आदि रहे। सागरपाली में संग्राम सिंह यादव के आगमन पर शुक्रवार को क्षेत्र के रट्टू चक, सागरपाली, नसीराबाद गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया।