फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों की हो रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। सपा पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित ज्ञापन में सपाजनों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर जारी किए गए टोकनों के मुताबिक तत्काल गेहूं खरीदने की व्यवस्था करने, बुलाई गई तिथि पर गेहूं खरीद नहीं होने पर किसानों को प्रतिदिन के हिसाब से क्षतिपूर्ति देने, नजदीकी क्रय केंद्रों पर किसानों को गेहूं बेचने की व्यवस्था करने, बेमौसम हुई बारिश एवं तूफान के कारण क्रय केंद्रों पर अन्य अनियमितताओं को देखते हुए गेहूं क्रय की तिथि 30 जून तक बढ़ाने की मांग की। इसके लिए सभी क्रय केंद्रों को 24 घंटे चालू रख कर किसानों का गेहूं खरीदने और क्रय केंद्र से बिचौलियों को हटाने और नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करने की मांग की है। सपा जनों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में संग्राम सिंह यादव, व्यास गोंड, संजय उपाध्याय, मिठाई लाल भारती, जयप्रकाश यादव मुन्ना, जमाल आलम, अजय यादव, दिनेश यादव, पुना सिंह, रविंद्र यादव, परमात्मा पांडेय, राजकुमार पांडेय, अजीत यादव, देवेंद्र यादव, जलालुद्दीन जेडी, प्रदीप गुप्ता, परमात्मानंद चौधरी, मुन्ना गिरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें