फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब साइकिल दिला दो: थाने का चक्कर लगा रहा पीड़ित, दस दिनों से नहीं हो रही सुनवाई, कब दूर होगी निराशा?

Thu, 12 Jun 2025 02:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

दुकान से सामान खरीदने वाले व्यक्ति की साइकिल चोरी हो गई। थाने पर गुहार लगाई लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तब पीड़ित ने एसपी के यहां शिकायत कर साइकिल बरामद करने की मांग की। अब देखना ये होगा कि समस्या कब तक हल होती है?
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मनियर थाना के रतनौली गांव निवासी राजेश राजभर ने साइकिल चोरी मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौप। कहा कि एक जून की शाम बस स्टैंड स्थित एक दुकान से सामान खरीद रहा था। बाहर खड़ी साइकिल गायब हो गई। दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरा में साइकिल को एक व्यक्ति चुराकर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन


दो घंटे बाद स्थानीय दुकानदारों ने साइकिल चुराने वाले व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। राजेश ने शाम को पुलिस को साइकिल गायब होने की तहरीर देकर बरामदगी की मांग की। लेकिन पुलिस ने राजेश राजभर की तहरीर पर कार्रवाई करने की जगह दूसरे व्यक्ति के तहरीर लेकर चोर पर कार्रवाई कर चालान कर दिया।

साइकिल बरामद नहीं कर सकी। राजेश अपनी साइकिल की बरामदगी को लेकर थाने का चक्कर लगा रहा है। उसने एसपी से मामले की जांच कर साइकिल चोर पर कार्रवाई कर चोरी गई साइकिल को बरामद करवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें