फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह थानाध्यक्षों को लगाई फटकार

Mon, 08 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में मासिक अपराध  समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने थानों के कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर एसपी ने  अपराध व अपराधियों की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले  थानेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


साथ गुड वर्क करने वाले थानाध्यक्षों की पीठ भी थपथपाई। कहा कि थानेदारों को रात में खास तौर पर चौकस रहना चाहिए।  पुलिस अधीक्षक ने थानेवार अपराधों की समीक्षा करते हुए कहा कि   बार्डर के थानों पर मुस्तैदी    दिखाने की जरूरत है। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप थानों पर आने वाले हर पीड़ितों की बात सुनी जाय।
 
पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों को चेतावनी दी की गंभीर मामलों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी,  लूट, छिनैती की घटनाओं का तत्काल संज्ञान में लेने की  बात कही। इस दौरान थाने का संचालन करने में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों को भी खरी-खोटी सुनाई कहा कि किसी भी  हालत में बेवजह अपराध नहीं बढ़ने चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, नगर सीओ डीपी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक  सदर          पीयूष कुमार सिंह, सीओ बैरिया सुरेश चंद रावत, बांसडीह सीओ जटाशंकर राव, सिकंदरपुर सीओ राजाराम, शहर कोतवाल अजय राय सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं प्रभारी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें