फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 15 मांगों के लिए सपा का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
वि​​भिन्न मांगों को लेकर बैरिया तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पत्रक सौंपत
विज्ञापन
बैरिया। सपा बैरिया इकाई ने सोमवार को 15 मांगों के लिए तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि मांगपत्र राज्यपाल तक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर अंकुश और बाढ़-कटान प्रभावित क्षेत्रों की स्थायी सुरक्षा की मांग शामिल है।
इस दौरान पं. तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि लगातार पेपर लीक के मामलों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को युवाओं के हित में प्रभावी कदम उठाने चाहिए। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बदहाल विद्युत व्यवस्था, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों को खाद-बीज और सिंचाई सुविधाओं की कमी तथा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 15 जून की समय सीमा निर्धारित होने के बावजूद अधिकांश ठोकरों की मरम्मत अधूरी है। सपा के प्रदेश महासचिव संजय मिश्र ने कहा कि पिछले वर्ष चक्की नौरंगा समेत कई गांवों में गंगा और घाघरा नदी की कटान से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए, लेकिन समुचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं हो सका। सपा नेता अंगद मिश्र ने बाढ़ के दौरान प्रशासन की मदद करने वाले नाविकों को अब तक मेहनताना न मिलने का मुद्दा उठाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाने तथा कथित फर्जी एनकाउंटर मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव संजय मिश्र, अंगद मिश्र, दशरथ यादव, जयप्रकाश यादव, शामू ठाकुर, शैलेश सिंह, चंद्रशेखर यादव, विनायक मौर्य, संजय वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें