फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाजनों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा के फ्रंटल संगठनों के कार्य - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वर्तमान प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इस सरकार में प्रदेश के किसान पूरी तरह से बदहाल हो गए हैं। महंगी शिक्षा के चलते प्रदेश के युवाओं के सपनों पर ग्रहण लग गया है। बढ़ती बेरोजगारी से युवा आत्महत्या करने पर विवश हो गए हैं। निजीकरण के चलते देश में भ्रष्टाचार बढ़ने के साथ ही रोजगार पर भी ग्रहण लग जाएगा। जिले के पुलिसकर्मियों द्वारा लाकडाउन के नाम पर अवैध वसूली धड़ल्ले से की गई है। रसड़ा क्षेत्र के धोबही राजभर ब्स्ती के लोगों पर संगीन धाराओं में दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। इस मौके पर प्रभुनाथ यादव, अभय सिंह, जितेश कुमार वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी तथा संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें