Ballia News: समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने ओपी राजभर के बयान ब्राह्मण सम्मेलन वाले बयान पर पलटवार किया। कहा कि पिता-पुत्र दोनों विक्षिप्तता के अवस्था में हैं।
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र पांडेय को गाली देने वाले को ब्राह्मणों की चिंता हो गई। वे मानसिक विक्षिप्तता के अवस्था में हैं।
विज्ञापन
बलिया के लाल राजीव राय और सनातन पांडेय हैं और उनको लाल कर देंगे। सनातन पांडेय जी से बात हुई है उन्होंने कहा कि हम दोनों भाई चंदा इकट्ठा करते हैं। बैंगलोर में एशिया का सबसे बड़ा मानसिक अस्पताल है, वहीं पिता-पुत्र दोनों को भर्ती करा दिया जाए। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि पिता और पुत्र दोनों 'बकबक-इटिस' से पीड़ित हैं। वे हर समय बकवास करते रहते हैं। मुझे पता चला है कि वे टिकट की उम्मीद में दिल्ली गए थे, लेकिन उन्हें बेइज्जत करके वापस भेज दिया गया।
#WATCH | Ballia, UP: On UP minister OP Rajbhar's statement, Samajwadi Party MP Rajeev Rai says, "... Sanatan Pandey and others said we must collect donations. In Bangalore, there is Asia’s largest mental hospital, and both father and son should be admitted there. As I said… pic.twitter.com/HjTKx3soCz