शुभनथही स्थित छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के आवास परिसर में पौधरोपण करते सपा के प्रदेश सचिव
बैरिया। शुक्रवार को प्रदेश सचिव संजय मिश्रा के नेतृत्व में शुभनथही स्थित छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के आवास परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने जामुन व आम के पौधे लगाए। इसके अलावा आसपास के आधा दर्जन मतदेय स्थलों पर आम व जामुन के पौधे लगाए गए। प्रदेश सचिव संजय मिश्र ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए यह कार्यक्रम सपा मुखिया के निर्देशन में अभियान शुरू किया गया है। इन पौधों को लगाने के साथ ही पशुओं से बचाने के लिए सुरक्षा गार्ड लगाए जाएंगे। बताया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 406 बूथ है, जहां एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पंडित ताड़केश्वर मिश्र, दशरथ यादव, विनायक मौर्य, श्यामू ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद