फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में दवा खाने से युवती की तबियत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजीरपुर में बुधवार को अपने मौसी के घर आई एक युवती ने गुस्से में अत्यधिक मात्रा में शुगर की दवा का सेवन कर लिया। अत्यधिक दवा खा लेने से युवती की तबियत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में मौसी ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मऊ जिले के कोपागंज निवासिनी शेफाली शर्मा (20) तिरनई खिजीरपुर में अपने मौसी के यहां आई हुई है। बुधवार को मोबाइल पर शेफाली की अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे वह गुस्से में घर में रखे सुगर का तीन पत्ता दवा खा लिया। अत्यधिक दवा के सेवन से उसकी हालत बिगड़ने लगी। मौसी ने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें