सपा की ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कस्बा के इलाहाबाद बैंक के पास किया गया। इसमें सरकार की योजनाओं और किए जा रहे विकास के बारे में जानकारी दी गई। शुभारंभ मुख्य तिथि एमएलसी रामसुंदर दास और विशिष्ठ अतिथि रामगोविंद चौधरी ने कार्यकर्ताआें का अभिवादन कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताआें का सम्मान सर्वोपरि है।
बसपा, कांग्रेस और भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ये पार्टियां हमेशा जनता को छलने का काम करती आई हैं। सपा के उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि पार्टी ने चुनाव के दौरान जो घोषणा की थी। उसे अल्प समय में पूरा करने का काम किया है। इसका फायदा आम जनता उठा रही है। सरकार ने किसानाें के लिए सिंचाई, लगान मुफ्त करने के साथ ही किसानाें का कर्ज भी माफ किया। इसके अलावा समाज के प्रत्येक वर्ग के स्वास्थ्य के लिए 108 और 102 एंबुलेंस नि:शुल्क संचालित किया। रोजगार के लिए कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त किया गया।
साथ ही व्यवसायिक शिक्षकों को भी नियमित करने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता रहे रामराज तिवारी सपा में शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, नीरज सिंह, अरविंद सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, अभिषेक मिश्रा, राकेश तिवारी, लल्लन गोंड आदि मौजूद रहे।