फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता के दाह संस्कार करने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम में गत 30 अप्रैल को भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल योगेंद्र यादव (72) की बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। उनके पुत्र आर्मी के सूबेदार दयाशंकर यादव मंगलवार की रात अपने पिता योगेंद्र यादव के शव के साथ उभाव थाना पहुंचे तथा हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक दाह संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विवादित भूमि पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर एक पक्ष ने योगेंद्र यादव के सिर पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इसके बाद से ही उनका इलाज बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तबीयत घटना के बाद से ही नाजुक बनी हुई है। मंगलवार की रात उनका शव गांव पहुंचा तो उनके बेटे दयाशंकर ने सभी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ शिवनारायण वैस पहुंचे तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर शांत कराया। उभाव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें