फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खाता किसी का, किसी और ने मंगा लिए सात लाख, छह लाख निकाले भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। एचडीएफसी बैंक शाखा में किसी दूसरे के खाते में विभिन्न तिथियों को सात लाख 83 हजार 502 रुपये मंगाए गए। बाद में कूटरचित तरीके से मोबाइल बैंकिंग द्वारा छह लाख 88 हजार 501 रुपये निकाल भी लिए गए। जब मामला खाताधारक को पता चला तो मामले में कार्रवाई के लिए बैरिया थाने में शिकायती पत्र देने के साथ ही शाखा प्रबंधक को भी शिकायती पत्र दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन

वहीं बैंक द्वारा इस खाते को फ्रीज कर दिया गया है। इस खाते में अभी 95 हजार रुपये अवशेष बचे हुए हैं, जबकि खाताधारक ने इसमें कोई पैसा नहीं जमा किया था। क्षेत्र के गंगौली निवासी सुरेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं। उनसे गांव का ही एक व्यक्ति बैंक अकाउंट खोलने वाले आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर कराने के साथ ही जरूरी परिचय पत्र उनसे मांग कर ले गया।
सुरेंद्र सिंह अपने बेटे के साथ एचडीएफसी बैंक बैरिया की शाखा में पहुंचे। यहां बताया गया कि आपके खाते में सात लाख 83 हजार 502 रुपये आए थे। 95 हजार खाते में मौजूद है। छह लाख 88 हजार 501 रुपया रुपया खाते से विभिन्न किश्तों में निकला है। सारा पैसा मोबाइल बैंकिंग से जमा किया गया है और मोबाइल बैंकिंग से ही निकाला गया है। इसके बाद सुरेंद्र सिंह ने संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बैरिया थाने में तहरीर दी। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन




सुरेंद्र सिंह बैंक में आकर खाता खोले थे। चेकबुक, एटीएम कार्ड, पासबुक उनको दिया गया था। अब किस लोभ में उन्होंने अपने सारे बैंकिंग दस्तावेज अपने गांव के किसी व्यक्ति को दे दिए। उसके द्वारा मोबाइल नंबर बदल कर सारा ट्रांजैक्शन किया गया है। जब से हमलोगों को यह जानकारी हुई है, खाते को फ्रीज कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ी तो बैंक भी संबंधितों के खिलाफ अपनी तरफ से प्राथमिकी दर्ज करा सकता है। - ज्ञान पांडेय, शाखा प्रबंधक, एचडीएफसी बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें