बलिया। जिले के 12 नगर निकाय में हो रहे निर्वाचन के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया। दलीय उम्मीदवार तो सिंबल के लिए को लेकर पहले से आश्वश्त थे, लेकिन चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में पूरी क्षमता से उतर गए हैं। सिंबल मिलते ही वोटरों को लुभाने और उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव चिन्ह का प्रचार करने में जुट गए हैं। इससे निकायों का चुनावी माहौल सुर्ख हो चला है।
दलीय उम्मीदवारों के अलावा शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवारों को रिक्शा, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, लट्टू, वायुयान, वृक्ष, सैनिक, शंख, तलवार, शटलर, पानी का नल, ऊन का गोला, अनार, अलाव और आदमी, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, चिड़िया का घोंसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का-लड़की, भगोना, पानी की बोतल, स्कूल बैग आवंटित हुआ है। इसके अलावा सभासद के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चुनाव चिह्न के रुप में धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पुल, पेंसिल, कुर्सी, भुट्टा, बंदूक, मोटरसाइकिल, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेचकस, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, अनाज ओसाता किसान, खड़ांऊ, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला-चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरू, पेपर वेट, बिजली का वल्ब काआवंटन किया गया है।