फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पटाखों के धुएं और ठंड ने बिगाड़ी हवा, सांस के 36 मरीज पहुंचे इमरजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दीपावली पर आतिशबाजी और ठंड की दस्तक के साथ जिले की आबोहवा बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 के पार पहुंच गया। हवा में धूल और प्रदूषक कण बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और छींक की शिकायत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी अस्थमा, सांस और हृदय रोगियों को उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पिछले 24 घंटे के दौरान सांस लेने में दिक्कत और अस्थमा के 36 मरीज पहुंचे। इनमें नौ बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1521 मरीज उपचार कराने पहुंचे, जबकि इमरजेंसी में 24 घंटे के भीतर 126 गंभीर मरीज आए। सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों को ऑक्सीजन और इंजेक्शन देकर राहत पहुंचाई गई। इनमें 11 गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ा।
चिकित्सकों के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ वातावरण में धुंध और प्रदूषक कणों का प्रभाव बढ़ रहा है। दीपावली के बाद से ही शहर की हवा की गुणवत्ता प्रभावित है। पटाखों के अत्यधिक इस्तेमाल के बाद एक्यूआई 170 तक पहुंच गया था। फिलहाल जिले में दृश्यता करीब 2.5 किलोमीटर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के सबसे खराब क्षेत्र

शहर के महावीर घाट, स्टेशन रोड, एससी कॉलेज, मिड्ढी, कदम चौराहा, बेदुआं, चित्तू पांडेय चौराहा, ददरी मेला और बहेरी इलाके में प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

जिला अस्पताल के फिजिशियन एवं सीएमएस डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रदूषित हवा से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसका अधिक प्रभाव फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोगियों पर पड़ता है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से स्वस्थ व्यक्ति भी सांस संबंधी समस्याओं से प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें