फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गुणवत्तापरक शिक्षा को परिषदीय विद्यालयों में चलेंगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज संचालित होंगी। जिसके लिए स्मार्ट टीवी, बच्चों के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं व इंटरनेट की समुचित व्यवस्था की जाएगी। स्मार्ट क्लास के लिए जिले के सभी शिक्षा क्षेत्रों से 242 विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, चयनित विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट टीवी लगाई जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक चयनित विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आईसीटी लैब (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) भी बनाई जाएगी, जहां कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य डिजिटल उपकरण उपलब्ध होंगे। इन संसाधनों के माध्यम से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, शैक्षणिक वीडियो और इंटरैक्टिव कंटेंट का लाभ उठा सकेंगे।
स्मार्ट टीवी के जरिए शिक्षक कक्षाओं में डिजिटल कंटेंट प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे विद्यार्थियों की समझ और सीखने की क्षमता में सुधार होगा। वहीं आईसीटी लैब छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल कौशल विकसित करने में मदद करेगी। लैब में बच्चों को चित्र के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा। जिससे उनकी समझ विकसित हो सके। शिक्षकों और अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों के बीच तकनीकी संसाधनों की खाई कम होगी। परिषद की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इनसेट-
परिषद के कुल 242 विद्यालयों को स्मार्ट क्लास चलाने के लिए चयनित किया गया है। जिसमें जिले के सभी शिक्षा क्षेत्रों से विद्यालयों का चयन किया गया है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को नवाचार के जरिए गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जाएगी। जनपद के सभी स्मार्ट क्लास के लिए चयनित विद्यालयों में मुख्यत: विद्यालयों में -
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र स्मार्ट विद्यालयों की संख्या शिक्षा क्षेत्र स्मार्ट विद्यालयों की संख्या
बैरिया 14 बेलहरी 06
बेरूआरबारी 09 बांसडीह 16
चिलकहर 24 दुबहर 11
गड़वार 16 हनुमानगंज 19
मनियर 14 मुरलीछपरा 14
नवानगर 11 नगर क्षेत्र 03
नगरा 21 पंदह 15
रेवती 08 रसड़ा 13
सोहांव 13
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें