होली पर्व पर नगर में शांति तरीके से रंगों का त्योहार मनाया जा रहा था। दोपहर बाद बेदुआ बंधा निवासी अभय पटेल चार पांच साथियों के साथ मोटरसाइकिल से राजपूत नेवरी गली से होकर जा रहे थे। वायरल वीडियो में नशे की हालत तीन चार लड़के पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समुदाय विशेष पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे।
उसी दौरान गली से पहुंच पांच छह की संख्या में कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई करने लगे। उसके बाद दूसरे वीडियो में 20 से 30 की संख्या में राजपूत नेवरी से निकले युवकों ने नारेबाजी कर रहे युवकों को दौड़ा लिया, लेकिन वह भाग कर बंधा की तरफ हो गए। लाठी, डंडा व धारदार हथियार से लैस युवक ईंट-पत्थर चलाने लगे, देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर बाजी होने लगे।
आसपास के घरों के लोग दरवाजा बंद कर डर के मारे परिवार के साथ अंदर हो गए, उपद्रवियों ने युवकों ने एक बाइक व एक ई-रिक्श को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही। मौके पर पहुंच एएसपी सीओ सीटी उस्मान, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने मोहल्ले में चक्रमण कर लोगों को शांति बनाने की अपील किया।
सीओ उस्मान ने कहा कि दो पक्ष के युवकों के बीच मारपीट का मामला आया है। एक पक्ष की शिकायत पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष के इकबाल, अब्दुल्ला व परवेज रशीद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। दोनों पक्षों में विवाद हो गया।