फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: आग लगने से छह मड़ई जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के उधो दवनी गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारण से लगी आग में छह मड़ई में रखा लाखों रुपये के कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग की जद में आने से एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू किया, लेकिन झोपड़ी में रखा सब कुछ जलकर राख हो गया। बाद में पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुनील यादव रविवार को खाना खाने के बाद अपने खेतों की तरफ चले गए थे। इसी बीच अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग कुछ समझ पाते आग ने बृज मोहन यादव, लाला यादव, महेश यादव, पन्नालाल यादव, जितेंद्र यादव की मड़ई में रखा सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ितों के अनुसार, झोपड़ी में रखे 30 हजार रुपये सहित 12 बोरा चावल, पांच बोरा गेहूं, एक बोरा आटा सहित हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया है। वहीं, पीड़ित बबन यादव के पुत्र बबलू यादव का हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। बताया कि आग में बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाली सभी आवश्यक पुस्तकें जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भुक्तभोगियों की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें