फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो सिपाही समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए। उनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

रसड़ा क्षेत्र में राघोपुर चट्टी के समीप रात लगभग 11 बजे बोलेरो की चपेट में आकर अजय यादव (40) निवासी चंद्रवार दुगौली गंभीर रूप से घायल हो गए। वे घर से खाना लेकर बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने जोर का धक्का मार दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमहर चट्टी के समीप बलिया से आ रही तेज रफ्तार बाइक महुआ के पेड़ जा टकराई। इससे चालक मनोज कुमार (35) निवासी बलाई गांव दिलशादपुर (गाजीपुर) घायल हो गया।
फेफना थाना के आदर्शनगर गांव के समीप एनएच-31 पर सोमवार की दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो सिपाही घायल हो गए। चितबड़ागांव थाने पर तैनात अमरेंद्र कुमार व श्याम कुमार यादव निवासी मठिया बलुआ चंदौली न्यायालय में पैरोकारी का काम निपटा कर बाइक से वापस थाने पर लौट रहे थे। आदर्शनगर गांव के पास पहुंचे कि कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अमरेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बलिया कोतवाली क्षेत्र के पीपरा ढाले पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक-एक तीन गाड़ियां आपस मे भिड़ गयी। जिसमें दो लोगों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने स्थानीय चट्टी पर चिकित्सक के यहां इलाज कराकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, बाल-बाल बचे सवार लोग
जयप्रकाश नगर। बड़े पैमाने पर बिहारी यूपी में शराब पीने पहुंच रहे है। जिसका जीता जागता उदाहरण रविवार की शाम जयप्रभा सेतु के पास देखने को मिला, जहां बिहार की तरफ जा रही एक अनियंत्रित आई टेन कार बिहार-बलिया मोड़ के समीप दीवार से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हालांकि दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग किसी तरह उसमें से निकल कर भागने में सफल रहे। दुर्घटना ग्रस्त कार छपरा शहर के किसी व्यवसायी की बताई जा रही है। लोगों का अनुमान है कि कार में सवार लोग यूपी से शराब पीकर बिहार जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया है तथा दुर्घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें