बांसडीह (बलिया)। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती का अश्लील फोटो वायरल करने और शादी तुड़वाने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 जुलाई को कमलभूषण वर्मा, राजकमल, शशिभूषण तीन अज्ञात लोग उसके घर पर पहंुचे। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिता को बुलाने लगे। विरोध करने पर राजकमल वर्मा ने धमकी दी कि तेरी शादी कहीं नहीं होने दूंगा। जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इसके छह-अगस्त को मेरी सगाई हुई। इन लोगों ने मेरी पुराने फोटो को एडिटिंग कर उसे अश्लील बनाते हुए होेने वाले पति व ससुराल वालों के मोबाइल पर भेज दिया। धमकी दी कि फोटो को पूरे मोहल्ले में बांट देंगे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।