फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार सराफ से छह लाख की लूट

Mon, 08 Dec 2014 11:15 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, नगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा के कसौंडर में आईटीआई स्कूल के पास सोमवार की शाम बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाश सराफा कारोबारी को गोली मारकर 65 हजार रुपये समेत छह लाख के आभूषण और बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल कारोबारी को नगरा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में इलाके की नाकेबंदी कर दबिश शुरू कर दी।

 मऊ के हलधरपुर थाने के बेलौजा निवासी सुनील (28) की भीमपुरा थाने के कसेसर चट्टी पर सराफा की दूकान है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने मुनीम कसौंडर निवासी वीरेंद्र खरवार के साथ गांव जा रहा था।

कसौंडर स्थित आईटीआई स्कूल के पास बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर सुनील की बाइक रोक दी। फिर सुनील के पैर में गोली मार दी।

इसके बाद कारोबारी की बाइक, मोबाइल फोन और आभूषण से भरा झोला लूट लिया। कारोबारी के अनुसार बाइक की डिक्की में 65 हजार रुपये और एक किलो से अधिक चांदी, 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण थे।
विज्ञापन


 लोगों ने घायल सराफा कारोबारी को नगरा स्थित पीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर मिलते ही मौके पर सीओ रसड़ा सुरेशचंद्र तथा नगरा एसओ और कई थानों की पुलिस पहुुंच गई।

 एसपी राजू बाबू सिंह ने भी इलाके की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग तथा दबिश देने का निर्देश दिया। देर रात तक वाहन चेकिंग और छापेमारी चल रही थी।

एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि वारदात के बाद जनपद में वाहन चेकिंग की जा रही है। लुटेरों तक पहुंचने के लिए दबिश भी दी जा रही है। अभी तक उनका सुराग नहीं मिला है। सीओ  ने दावा किया कि जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें