फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो महिला समेत छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर- मेउली कनासपुर मार्ग स्थित ईदगाह राजभर बस्ती में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोंनो तरफ से जमकर लाठी, डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें दो महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी रतसर पर इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सिपाही राजकुमार राजभर और हरिंद्र राजभर के बीच जमीनी बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही विवाद को लेकर समझौता भी हुआ था। समझौता के बाद बुधवार को एक पक्ष जमीन पर दीवार खड़ा करने के लिए नींव की खुदाई करवा रहा था, जहां जमीन के कुछ हिस्सा को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से लाठी, डंडा एवं ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के रमेश (27), शिवनाथ (60), नन्द दुलारी (62) एवं दूसरे पक्ष के राजकुमार (45), छोटेलाल (30), लीलावती ( 40) घायल हो गए। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें