बलिया। जिले में मंगलवार को छह नए कोरोना संक्रमित मिले है। कुल एक्टिव केस की संख्या 17 हो गई है। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी के सम्पर्क में आए सभी लोगों की सैम्पलिंग की। निगरानी टीम की निगरानी में सभी मरीज होम आइसोलेशन में है।
जिला अस्पताल में खांसी व बुखार का इलाज कराने पहुंचे दो लोग पाजेटिव पाए गए। शहर के कासीम बाजार में पहला मरीज मिला है, लेकिन वह कानपुर में रहता है। निगरानी टीम ने सभी के सम्पर्क में आए लोगों की कोविड सैम्पलिंग कर मरीज़ो को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी। जिले के बाँसडीह सीएचसी के बेरुआरबारी, मनियर, बाँसडीहरोड, चिलकहर में संक्रमित पाए गए है। सभी की हालत ठीक हैं। एक महिला किसी मामले में आरोपित है, कोर्ट में पेश करने से पूर्व संक्रमित पाए जाने पर वह पुलिस सुरक्षा में कोरोंटाइन हैं।