फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डायरेक्टर पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। चीनी मिल के डायरेक्टर के पद के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं पत्रों की वापसी हुई। नामांकन पत्रों की जांच में दो लोगों का पर्चा निरस्त हो गया। जबकि छह लोग निर्विरोध निर्वाचित होने के साथ छह लोग अभी भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। डायरेक्टर पद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

चीनी मिल के डायरेक्टर पद के लिए कुल 19 लोगों ने पर्चा दाखिला किया था। इसमें नरही से अभय कौशल तथा रसड़ा से विमला देवी पत्नी पुरुषोत्तम यादव का पर्चा खारिज हो गया। जबकि अठिलापुरा से द्वारिका सिंह, तिलकारी नगरा से सूर्यभान यादव, जयप्रकाश यादव ने पर्चा वापस ले लिया। जबकि सुखपुरा से विजय शंकर सिंह एवं सहकारिता क्षेत्र से विजय शंकर यादव ने भी पर्चा वापस कर लिया। एकल प्रत्याशी होने के कारण अठिलापुरा से अभिजीत सिंह, रतसर से पूनम पांडेय पत्नी राजनाथ पांडेय, बेल्थरारोड से रुद्र प्रताप यादव, तिलकारी नगरा से ओमप्रकाश यादव, सुखपुरा से बब्बन सिंह रघुवंशी, सहकारिता से ललित नारायण सिंह बिट्टू निर्विरोध चुन लिए गए। जबकि चुनाव मैदान में रतनपुरा से संतोष सिंह एवं बच्चा सिंह तथा सिकंदरपुर से कमलेश सिंह एवं सुरेश सिंह, चिलकहर से नमो नारायण सिंह एवं अंजनी सिंह ताल ठोक रहे हैं। डायरेक्टर पद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान के बाद मतगणना होगी। इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें