नगरा। शिवकुमार सिंह राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शुक्रवार को सुभाष इंटर कॉलेज ताड़ी बड़ागांव के मैदान पर हुआ। सीवान की टीम ने छपरा की टीम को 26 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के क्रम में टास जीतकर सिवान की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सिवान टीम ने निर्धारित 20 में ऑल आउट होकर 145 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी छपरा की टीम ने 17 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 119 रन ही बना सकी। इस तरह से सिवान की टीम ने 26 रनों से पराजित कर अगले चक्र में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल वर्मा को दिया गया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी प्रणव सिंह सनी के द्वारा फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका में हीरालाल सिंह व रघुनंदन प्रसाद रहे, कमेंटेटर की भूमिका में राजेश सिंह और शुभम सिंह तथा स्कोरर की भूमिका सुनील सिंह, राजीव सिंह रहे।