फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का त्योहार

विज्ञापन
बड़े भाई को राखी बांधती छोटी बहना - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सावन माह के पूूर्णिमा के दिन गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद आरती उतार कर, तिलक लगाकर भाइयों का मुंह मीठा कराया। वहीं भाईयों ने उपहार में नकदी एवं गिफ्ट देकर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाई और बहन दोनों ही भावुक हो उठे।
विज्ञापन

सावन माह के पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाला रक्षाबंधन पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसको लेकर बहने बेसब्री से इंतजार कर रही थी। रक्षाबंधन के दिन कुंवारी बहनों ने अपने घर पर ही भाईयों के कलाई पर राखी बांधा। जबकि विवाहिता बहनों ने अपने मायके जाकर भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाईयों ने उन्हें उपहार दिए तथा उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। वहीं दूर की अधिकांश बहनों ने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष से चलाए जा रहे नि:शुल्क रोडवेज बस सेवा का इस वर्ष भी सफर किया। यह बस सेवा बुधवार की रात्रि 12 बजे से गुरुवार की रात्रि 12 बजे तक संचालित रही। जिसका बहनों ने भरपूर फायदा उठाया।
जेल में भाइयों को राखी बांध भावुक हुईं बहनें : बलिया। जिला कारागार में निरुद्घ बंदियों की बहनों ने भी अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। जिला कारागार प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गुरुवार को केवल महिलाओं की मुलाकात की व्यवस्था की गई थी। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में पहुंची बहनों ने पर्ची बनवाकर भाइयों के हाथों में राखी बांधी। इस दौरान कई भाई-बहन भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आई। यह देख बंदी रक्षक भी भावुक हो उठे।
विज्ञापन

भाइयों के कलाई पर बहनों ने बांधी राखी : बेल्थरारोड। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध दीर्घायु की कामना की। वही भाइयों ने रुपया व गिफ्ट देकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। उधर, घोघा संवददाता के अनुसार: प्रेम और रक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को बांसडीह नगर सहित पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें