फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने नदी में लगाई छलांग, देवर ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर गांव की एक महिला परिवार में घरेलू विवाद को लेकर रविवार को अपराह्न अचानक जयप्रभा सेतु से सरयू नदी में छलांग लगा दिया। संयोग रहा कि इसकी जानकारी उसके देवर को हुई और वह मौके पर पहुंचा और उसने भी तुरंत नदी में छलांग लगाकर भाभी को बचा लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर निवासिनी नीतू देवी 24 पत्नी वीरेंद्र यादव घरेलू विवाद को लेकर अचानक अपना जान देने का निर्णय लेते हुए जयप्रभा सेतु पर पहुंची और सरयू नदी में छलांग लगा दिया। उधर, इस बात की जानकारी उसके देवर गुड्डू यादव को हुई तो वह भी भाग कर जयप्रभा सेतु पहुंचा और नीतू के छलांग लगाते देख वह भी नदी में कूद पड़ा। देवर ने नदी में डूब रही भाभी को बचा लिया। इसके बाद नदी से निकालकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले आए जहां चिकित्सकों ने इलाज कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें