फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयीपुर में 3.80 करोड़ से कटहल नाला पर बनेगा नया रेगुलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुरहा ताल के अंतिम छोर पर रेगुलेटर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। सुरहा ताल के अत्यधिक पानी को गंगा में कटहल नाला के माध्यम से गिराया जाता है। शासन ने सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर करीब चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी होने को है। अगले माह यह कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुरहा ताल से लेकर नगर से सटे विजयीपुर स्थित गंगा किनारे तक करीब 17 किमी लंबा कटहल नाला है। यह नाला दो तरफा कार्य करता है। सुरहा ताल में पानी की कमी होने पर गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पानी पहुंचाने और जमा बरसात व बाढ़ का पानी गंगा का जलस्तर कम होने के बाद गिरने की व्यवस्था है। कटहल नाला का अंतिम छोर नगर से विजयीपुर के पास है। पानी रोकने और छोड़ने के लिए यहां लगा रेगुलेटर दशकों से जाम है। इससे पानी का बहाव धीमा है। रेगुलेटर जाम होने के कारण जहां सुरहा ताला से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। वहीं, इसके चलते शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। जलभराव से 20 से अधिक गांव प्रभावित होते हैं। वहीं, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय भी इस समस्या से जूझता है। वर्षों से बनी इस समस्या का समाधान करने में सिंचाई विभाग जुट गया है और कवायद तेज कर दी है। सिंचाई विभाग की ओर से विजयीपुर में नया रेगुलेटर का निर्माण कराने के अलावा छह स्थानों पर छोटी पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। लेकिन शासन से नया रेगुलेटर निर्माण के लिए 3.80 करोड़ की स्वीकृति दी है। अब सिंचाई विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों की मानें तो नवंबर माह में विजयीपुर में नया रेगुलेटर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
तीन फाटक का होगा नया रेगुलेटर
विजयीपुर में पुराने रेगुलेटर के स्थान पर नया रेगुलेटर नए तरीके का बनेगा। पक्का निर्माण कराए जाएंगे और इसमें तीन फाटक लगाए जाएंगे, जो रेगुलेटर की आवश्यकता के हिसाब से खोला व बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

कटहल नाला का बहाव पिछले कई वर्षों से काफी प्रभावित है। विजयीपुर में रेगुलेटर जाम होने से पानी का निकास बाधित होता है। वहां पर नया रेगुलेटर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। नवंबर में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। - सीबी पटेल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड प्रथम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें