टीडी कॉलेज में अनशन पर बैठे छात्रों से बातचीत करते प्राचार्य।
- फोटो : ballia
आठ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को टीडी कॉलेज परिसर में छात्रों ने दो दिवसीय मौन धरना शुरू किया। कॉलेज के छात्र अजय अंबेडकर ने कहा कि मांगों को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को पत्रक दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि डेढ़ माह पहले भी अनशन शुरू किया गया तो प्राचार्य ने एक सप्ताह में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया लेकिन कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने कॉलेज सभी कक्षा में सीसीटीवी कैमरा लगवाने, एससी-एसटी छात्रों के अंकपत्र में धन उगाही की जांच करने आदि की मांग की।
इस मौके पर दीपक भारती, ज्ञानेन्द्र प्रताप, सुरुज गुप्ता, अभिषेक कुमार, विशाल वर्मा, विनोद कुमार, रीना भारती, विनय कुमार, आरती रजक, विशाल कन्नौजिया, रोशन कुमार, विवेक गुप्ता ेआदि थे।