फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर-बलिया मार्ग छात्रों ने किया जाम

Sat, 23 Jan 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांधी इंटर कालेज के छात्रों ने शनिवार की सुबह परीक्षा केंद्र दूर भेजे जाने के विरोध में कालेज के सामने सिकंदरपुर-बलिया मार्ग जाम कर दिया। जिससे दोनाें तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। 
विज्ञापन


शनिवार को छात्रों ने मांग की कि परीक्षा केंद्र मानक के अनुसार बनाए जाएं। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन जारी रहेगा। नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद छात्रों ने करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। छात्रों का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जान बुझकर लगभग 15 किमी से दूर हम छात्राें का परीक्षा केंद्र भेजा गया। जिससे हम छात्रों की परीक्षा छूट जाएगी।
उनका कहना है कि दो-चार छात्रों को छोड़ दिया जाए तो अन्य किसी भी छात्रा की रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मांग की कि मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाया जाए। दादर महा विद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष नीरज  सैनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें