फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल संग तीन पहली बार में ही सिकंदर

Sat, 11 Mar 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में तीन प्रत्याशियों को पहली बार में ही सफलता मिली है, ये तीनों प्रत्याशी भाजपा के ही हैं। इतना ही इन तीन में भी दो बलिया नगर व बेल्थरारोड के प्रत्याशी युवा हैं तो बैरिया के प्रत्याशी शिक्षक होने के साथ ही पुराने आरएसएस कार्यकर्ता हैं। बलिया नगर से पहली बार भाजपा प्रत्याशी 40 वर्षीय आनंद स्वरूप शुक्ला ने भाग्य की आजमाइश की थी। हालांकि इसके पहले वह संगठन के सक्रिय सदस्य रहकर काम करते रहे और इसी बूते पार्टी ने इन्हें मैदान में उतारा। श्री शुक्ला की मेहनत कहें या पार्टी के पक्ष में चली हवा का असर करीब 40 हजार मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। इतना ही नहीं आनंद स्वरूप शुक्ला को जिले में सबसे अधिक 92 हजार 889 मत मिले। जबकि इस सीट पर दिग्गज पूर्व मंत्री नारद राय भी बसपा से चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन


इसी तरह बेल्थरारोड से भाजपा प्रत्याशी 32 वर्षीय धनंजय कन्नौजिया पहली बार चुनाव लड़े और सपा विधायक गोरख पासवान को करीब 18 हजार मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि इसी सीट पर पूर्व मंत्री बसपा के दिग्गज घूरा राम भी चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें 31 हजार 515 मत ही मिल सके। इसके अलावा बैरिया विस सीट से सुरेंद्र सिंह भी पहली बार चुनाव लड़े और विजय हासिल कर जीत का परचम लहराया। उन्होंने सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल को करीब 17 हजार मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें